फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic crushed due to over crowed on bhai dooj in faridabad

भैया दूज पर उमड़ी भीड़ के सामने बौना साबित हुआ रेल-रोडवेज

Fri, 13 Nov 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
traffic crushed due to over crowed on bhai dooj in faridabad
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। भैयादूज पर भाईयों को टीका करने निकलीं बहनों की भीड़ से परिवहन विभाग हांफता नजर आया। सारी व्यवस्थाएं बौनी साबित हुई। भाई-बहनों के घर आने जाने के लिए ट्रेनों-बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


शटल गाडिय़ों की महिला बोगी में पैर रखना तक मुश्किल रहा। बल्लभगढ़ बस डिपो, दशहरा मैदान बस स्टैंड, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, न्यू टाउन व बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों का तांता लगना शुरू
विज्ञापन


हो गया। फरीदाबाद से दिल्ली, गुडग़ांव, अलीगढ़, आगरा, मथुरा व पलवल के लिए बस सेवा की अधिक मांग रही। स्टेशनों की टिकट खिड़कियों पर यात्रियों की

भीड़ दिनभर देखी गई। बसों व ट्रेनों में रोजाना की अपेक्षा शनिवार को भैयादूज पर्व पर यात्रियों की संख्या दोगुनी रही। हरियाणा रोडवेज ने रोजाना की उपेक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


भैयादूज पर दिल्ली, गुडग़ांव, अलीगढ़, मथुरा व आगरा के लिए सौ से अधिक बसें देर शाम तक चालू रहीं। इसके बावजूद रोडवेज भारी भीड़ को कंट्रोल नहीं

कर पाया। जिसके कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों का रहा। जहां बसों का संचालन बुरी तरह

निजी वाहनों ने काटी चांदी

रोडवेज बसों की कमी के मद्देनजर यात्रियों को निजी व प्राईवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। पर्व के मौके पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्राईवेट वाहन चालकों

की खूब चांदी रही। निजी वाहन चालकों ने भी इस पर्व पर और दिनों की उपेक्षा अधिक किराया वसूल किया। मजबूरी में लोग अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर हुए।

जीटी रोड पर रहा जाम
नेशनल हाईवे पर जिले में  ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल में करने के लिए थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ सुबह से लगे रहे लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे दिन  जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट रहे थे।

जाम को देखते हुए लोगों ने बाईपास रोड का सहारा लिया। जवाहर कॉलोनी, सोहना रोड़, एनआईटी के विभिन्न जगहों पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

बड़ी मुश्किल से बैठ पा रही थी महिलाएं
रेलवे की ओर से भैयादूज पर ट्रेनों की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में शुक्रवार को शटल गाडिय़ों की महिला बोगी में महिलाओं का चढना मुश्किल हो रहा था।


यूं कहें कि उनमें पैर रखना तक मुश्किल था। सबसे ज्यादा भीड़ सुबह 11:30 बजे के बाद नई दिल्ली और मथुरा की ओर जाने वाली  शटल गाडिय़ों में रही।

-मैं दो घंटे से सोहना जाने के लिए खड़ी हूं, लेकिन बस अड्डे में बस ही नहीं है। इसलिए हार कर किराए पर ऑटो लिया है। -मंजू, गांव सिमरथला

-बसों में भारी भीड़ है। बच्चों को कैसे लेकर जाएं, यह समझ में नहीं आ रहा। रोडवेज को और बस चलानी चाहिए थी। -शीला, मथुरा जाने वाली सवारी

-मोहना जाने के लिए तीन-चार बसें चलती थी। लेकिन आज पता नहीं क्यों नहीं बस आ रही। अब लिफ्ट लेकर घर जाऊंगा। -रोहताश भाटी, छायसां

भैयादूज को देखते हुए सुबह चार बजे से ही बस सेवा शुरू करा दी गई थी। भैया दूज पर्व पर और दिनों की उपेक्षा रोडवेज की आमदनी भी अधिक हुई। व्यवस्था को संभालने के लिए रोडवेजकर्मियों की छुट्टी रद्द की गई थी। -विक्रम सिंह मलिक, जीएम, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed