फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Traffic Advisory Issued For Noida And Greater Noida Due To Farmer Protest

Delhi NCR Traffic Advisory: एनसीआर में जाम से त्राहिमाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; बॉर्डर सील... कई रूट डायवर्ट

Thu, 08 Feb 2024 04:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 04:26 PM IST
सार

Noida Traffic Jam News in Hindi: किसानों के संसद कूच के चल दिल्ली नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम के बाद ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। पुलिस ने किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर में रोक दिया है। 

विज्ञापन
Delhi NCR Traffic Advisory Issued For Noida And Greater Noida Due To Farmer Protest
दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर जाम - फोटो : एएनआई

विस्तार

नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे किसानों ने संसद की ओर कूच कर दिया है। मुआवजा समेत अन्य प्रमुख मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सामने कई दिनों से धरना दे रहे थे। किसानों की वजह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर जाम लग गया है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पुलिस ने किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर में रोक दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है।

विज्ञापन

किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। नोएडा और ग्रेनो में आज से धारा-144 लागू कर दी गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। नोएडा और दिल्ली में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दादरी, सूरजपुरस,  सिरसा, रामपुर-फतेहपुर समेत अन्य रास्तों पर चेतावनी जारी कर दी है। बीते दिसंबर 2023 से किसान संगठन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धरना दे रहे हैं। मुआवजा समेत अन्य प्रमुख मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे थे। 

 

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि किसानों के संसद कूच के बीच डीएनडी टॉल पर यातायात व्यवस्था को निरीक्षण करने के लिए अधिकारी पहुंचे हैं। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यस्था को कड़ा कर दिया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है।



बता दें कि किसानों और नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कई रूट को डायवर्ट किया गया है। कई इलाकों में ट्रैफिक सामान्य चल रहा है।
 

सपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
किसानों के दिल्ली कूच का समर्थन करने पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी सहित कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस कार्रवाई से सपा नेताओं में रोष है।

सुधीर भाटी ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार किसानों और विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। किसानों को उनके अधिकार देने के बजाय सरकार उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। इससे किसानों में रोष है। तमाम पाबंदियों के बाद भी हजारों किसानों सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को हिरासत में लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed