{"_id":"57fe4e514f1c1bc67b28f0aa","slug":"traders-will-teach-a-lesson-to-boycott-china-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पादों का बहिष्कार कर व्यापारी सिखाएंगे चीन को सबक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पादों का बहिष्कार कर व्यापारी सिखाएंगे चीन को सबक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
chinese item
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक के बीच सीमा पर बढ़ रहे तनाव के बीच चीन द्वारा पाकिस्तान का साथ दिया जा रहा है। ऐसे में शहर के व्यापारियों ने चाइना उत्पाद का बहिष्कार कर चीन को सबक सिखाने का मन बन लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए शहर के व्यापारियों को जागरूक करने का अभियान शुरू हो गया है। व्यापारी एसोसिएशनों की ओर से डोर टू डोर संपर्क साधकर चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
इस दौरान बताया जा रहा है कि चाइना उत्पाद बाजार में नहीं मिलेगा तो मेड इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। व्यापार मंडल फरीदाबाद की तरफ से अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया हाल ही में सभी व्यापारियों से तिकोना पार्क में बैठक कर व्यापारियों से चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की।
बताया जा रहा है कि शहर में इलेक्टॉनिक, इलेक्ट्रिकल्स, सजावटी सामान, गिफ्ट, खिलौने समेत बड़ी मात्रा में चाइनीज उत्पादों की बिक्री हर साल दीवाली के मौके पर होती है। व्यापारियों द्वारा सामान का बहिष्कार करने से चाइना को नुकसान पहुंचेगा।