फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traders of Sarojini Nagar will present their side before Minister Pravesh Verma

Delhi NCR News: मंत्री प्रवेश वर्मा के सामने अपना पक्ष रखेंगे सरोजिनी नगर के व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। सरोजिनी नगर मार्केट में वेंडर्स को जगह आवंटित करने के फैसले को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को थम सकता है। व्यापारियों और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारियों के बीच 18 मई को मंत्री प्रवेश वर्मा की मौजूदगी में बैठक होगी। बैठक में व्यापारी अपनी चिंताओं और मांगों को विस्तार से रखेंगे।

सरोजिनी नगर मिनी मार्केट के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि सोमवार को होने वाली बैठक में वह मंत्री के सामने बाजार की वास्तविक स्थिति रखेंगे। उन्होंने बताया कि वह किसी के रोजगार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बाजार की क्षमता को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एनडीएमसी ने सरोजिनी नगर मार्केट में 514 वेंडर्स को जगह आवंटित करने का फैसला लिया है। इसी फैसले के विरोध में व्यापारियों ने 14 और 15 मई को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। विरोध के दौरान दो दिन बाजार की 100 से अधिक दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने इस फैसले के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बताया कि पहले से भीड़भाड़ वाले बाजार में इतनी बड़ी संख्या में वेंडर्स को बैठाने से हालात और खराब हो जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि सरोजिनी नगर मार्केट में पहले ही जगह की कमी है। ऐसे में नए वेंडर्स के बैठने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी। साथ ही पार्किंग की समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed