फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tractor hits car, driver died

ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, कार चालक की मौत

Wed, 30 Apr 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 30 Apr 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
tractor hits car, driver died

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जेवर की ओर से एक ऑल्टो कार ग्रेटर नोएडा की ओर आ रही थी। कार को एटा निवासी अनिल चला रहा था।

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव चपरगढ़ के समीप कार पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर का टायर पंक्चर हो गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दूसरी लाइन में पहुंच गया। पीछे आ रहे कार चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन कार ट्रैक्टर ट्राली के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्राली में फंस गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में पीछे बैठे दो लोग घायल हो गए। हाइवे कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed