फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   toyota will make polytechnic students industry friendly

पॉलीटेक्निक छात्रों को टोयोटा का तोहफा

Thu, 30 Jan 2014 06:44 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 30 Jan 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
toyota will make polytechnic students industry friendly

शहर के डीपीजी पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी अब इंडस्ट्री फ्रैंडली बनेंगे। बृहस्पतिवार को कैंपस में टोयोटा किर्लोस्कर ने एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


टोयोटा टेक्निकल एजूकेशन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष नवीन सोनी मौजूद रहे।

इस वर्कशॉप में 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्हें यह बताया गया कि आज के दौर में उद्योगों को कैसा टैलेंट चाहिए। उन्हें अपने अंदर गुण विकसित करने हैं इसके बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


डीपीजी के विद्यार्थियों को तैयार कर टोयोटा किर्लोस्कर उद्योगों और शिक्षण संस्थाओं के बीच के गैप का पाटने का प्रयास कर रहा है। संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत और वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत ने कहा कि यह कार्यक्रम काफी फायदेमंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन सोनी ने कहा कि प्रतिवर्ष देश में छह लाख 70 हजार श्रमशक्ति की इंडस्ट्री को जरूरत होती है। पर कुशल कर्मियों के नहीं मिलने से उद्योगों को परेशानी हो रही है। इस कमी को पूरा करने के लिए टोयोटा डीजीपी संस्थान में एक घंटे का रोजाना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

यही नहीं यहां के विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए टोयोटा, संस्थान को कई संसाधन मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed