फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tow tractor collides with Air India plane at Delhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट में टला हादसा: टो-ट्रैक्टर खराब होने से एयर इंडिया की फ्लाइट के अगले हिस्से से टकराया, मामले की जांच शुरू

Tue, 12 Apr 2022 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Apr 2022 06:21 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान को टो-ट्रैक्टर से रनवे की ओर पीछे धकेला जा रहा था। इसी दौरान टो बार की होल्डिंग पिन टूट गई और ट्रैक्टर विमान के अगले हिस्से से टकरा गया। विमान के क्षतिग्रस्त होने के चलते इसको निरीक्षण व सुधार के लिए रोका गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Tow tractor collides with Air India plane at Delhi airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को रनवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक टो-ट्रैक्टर खराब होने के चलते एयर इंडिया के विमान से टकरा गया। मामले को लेकर विमानन नियामक डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर एयर इंडिया का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। एक टो-ट्रैक्टर खराब होने के चलते विमान के अगले भाग से टकरा गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विमान को टो-ट्रैक्टर से रनवे की ओर पीछे धकेला जा रहा था। इसी दौरान टो बार की होल्डिंग पिन टूट गई और ट्रैक्टर विमान के अगले हिस्से से टकरा गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि गुवाहाटी जाने वाले इस 182 सीटों वाले विमान के क्षतिग्रस्त होने के चलते इसको निरीक्षण व सुधार के लिए रोका गया है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed