फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Top 5 models of Delhi, who get miss India award

दिल्ली की 5 लड़कियां, जिनके जलवों के क्या कहने!

Tue, 08 Apr 2014 12:27 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
Top 5 models of Delhi, who get miss India award

मुंबई के अंधेरी स्थित यशराज स्टूडियो में शनिवार की शाम आयोजित फेमिना मिस इंडिया का खिताब दिल्ली की कोयल राणा के नाम रहा।

विज्ञापन


सितारों से सजी म‌हफिल में 24 कंटेस्टंट्स को पीछे छोड़कर बाजी मारने वाली राणा को वर्तमान मिस इंडिया नवनीत कौर ने रात 11 बजकर 26 मिनट पर ताज पहनाया।

30 दिन की अथक मेहनत कई प्रतियोगिताओं के बाद 24 प्रतियोगी फाइनल में पहुंचे थे जिसके बाद दिल्ली की कोयल राणा ने ये खिताब अपने नाम किया।

मिस यूनिवर्स लारा दत्ता

Top 5 models of Delhi, who get miss India award

लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज हासिल कर के पूरी दुनिया में खलबली मचा दी। 16 अप्रैल, 1978 को गाजियाबाद जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी लारा दत्ता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर फैशन की राह पकड़ी।

साल 2000 में उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत मोड़ आया जब उन्हें पहले फेमिना मिस इंडिया और फिर मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया। लारा मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी सुंदरी बनीं।

इसके बाद लारा दत्ता के पास बॉलीवुड के फिल्लों की कतार लग गई। साल 2003 में मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने फिल्म 'अंदाज' से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला। हालांकि यह पुरस्कार उन्हें नवोदित अभिनेत्रियों की श्रेणी में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस इंडिया इंटरनेशनल ईशा गुप्ता

Top 5 models of Delhi, who get miss India award

दिल्ली की ईशा गुप्ता ने भी 2007 में मिस इण्डिया इंटरनेशनल का खिताब जीतकर सबको चौका दिया था। उसके बाद 2012 में महेश भट्ट ने उन्हें तीन फिल्मों में खास फिल्मों का हिस्सा बनाया। देशमुख की फिल्म जन्नत 2 में उन्होंने डेब्यू किया और बड़े पर्दे पर छा गईं।

मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज जीतने और मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली ईशा जन्नत-2, जिस्म-2, राज-3 तथा तेज़ जैसी फिल्मों में काम पाकर करियर की धमाकेदार शुरुआत कर चुकी हैं। यही नहीं ईशा किंगफिशर गर्ल भी रही हैं।

विज्ञापन

मिस इंडिया यूनिवर्स नेहा धूपिया

Top 5 models of Delhi, who get miss India award

27 अगस्त, 1980 को केरल में जन्मीं नेहा धूपिया ने पढ़ाई और मॉ‌डलिंग की शुरुआत दिल्ली से ही की थी। साल 2002 में उन्हें मिस इंडिया यूनिवर्स चुना गया। यही नहीं वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के टॉप 10 फाइनलिस्ट में जगह बनाने में भी सफल रही थीं।

इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी और कयामत, जूली, शीशा, क्या कूल हैं हम, शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी कई यादगार फिल्मों का हिस्सा रहीं।

यह अभी बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। उम्मीद है जल्द ही वह जूली की सिक्वल में फिर से दर्शकों के बीच होंगी।

मिस इंडिया सोनू वालिया

Top 5 models of Delhi, who get miss India award

नई दिल्ली की सोनू वालिया ने 1985 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उसके बाद उनके पास बॉलीवुड फिल्मों की लाइन लग गई। सोनू के पिता भारतीय सेना के अफसर थे। सोनू का करियर बतौर मॉडल शुरू हुआ।

सोनू वालिया ने साइकोलॉजी विषय में ग्रेजुएशन किया, साथ ही वह जर्नलिज्म की स्टूडेंट भी रहीं। सोनू की कुछ मशहूर फिल्में- खून भरी मांग, अपना देश पराए लोग, दिल आशना है आदि रही हैं।

'खून भरी मांग' फिल्म के लिए उन्होंने 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। हाल ही में फिल्म रॉक इन लव के फर्स्ट लुक के लॉन्च के मौके पर नजर आईं। लेकिन उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed