तूफान एक्सप्रेस रद्द, जल्दी वापस कराएं रिजर्वेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हावड़ा से फरीदाबाद होते हुए श्रीगंगानगर जाने वाली तूफान एक्सप्रेस (13007) रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से इस बात की सूचना जारी कर दी गई है। साथ ही कहा गया है कि रिजर्वेशन कैंसल करने पर यात्रियों को किराए की पूरी राशि रिफंड की जाएगी।
18 मई को तो यह ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन से 10:45 घंटे की देरी से रवाना हुई थी। जिसके चलते यह ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन हावड़ा भी 14 घंटे से भी अधिक की देरी से पहुंची।
जिससे रैक का अभाव हो गया है। ऐसे में मंगलवार को हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने की दिशा में ट्रेन को रद्द कर दिया गया। जिससे कि यह ट्रेन बुधवार को फरीदाबाद नहीं आएगी।
ध्यान रखें, इस दिन भी होने वाली रद्द
इसी तरह 23 मई को हावड़ा जाने वाली तूफान एक्सप्रेस (13008) रद्द रहेगी। ज्ञात हो कि श्रीगंगानगर व हावड़ा के बीच चलने वाली तूफान एक्सप्रेस का फरीदाबाद समेत बल्लभगढ़ व पलवल स्टेशन पर ठहराव है।
बिहार व हावड़ा की ओर जाने के लिए फरीदाबाद से यह इकलौती ट्रेन है। यहां से बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करते है। लेकिन पिछले कई दिनों से यह लेट चल रही थी।