दिल्ली NCR में दोगुना हुआ टमाटर का रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज व आलू के बाद दिल्ली-एनसीआर में टमाटर भी और लाल हो गया है। पिछले पंद्रह दिन में टमाटर की कीमतों में दोगुने से ज्यादा उछाल आया है।
खुदरा बाजार में तेजी ज्यादा दिखी है। मंडी कारोबारियों की मानें तो इस मौसम में टमाटर की कीमत थमने के फिलहाल आसार नहीं हैं।
शनिवार को आजादपुर मंडी में टमाटर की थोक में कीमत 20 से 25 रुपये के बीच रही। मंडी में ही टमाटर का खुदरा रेट 35 रुपये है। सफल, मदर डेयरी समेत राजधानी के फुटकर बाजार में इसकी कीमत 40 रुपये तक पहुंच गई।
एक हफ्ते में दो गुना हुआ दाम
एक हफ्ते पहले मंडी में टमाटर की थोक कीमत 10 रुपये तक थी। वहीं, फुटकर में 20 रुपये तक बिका। आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार में टमाटर के दाम बढ़कर 25 रुपये हो गए हैं।
टमाटर व्यापारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल शिमला से आवक ठप है। फिर मानसून भी कमजोर है। ज्यादातर आवक हरियाणा से बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें भी कमी आने आ संभावना है।
वहीं, तिलक मार्ग स्थित मदर डेयरी के विक्रेता राजकुमार का कहना है कि आवक कम होने से टमाटर के दाम बढ़े हैं। आने वाले दिनों में इसके कम होने की उम्मीद नहीं है।