फेल हुए थे तोमर, फटा मिला एलएलबी का रजिस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर एलएलबी में एक वर्ष में फेल भी हुए थे। दिल्ली पुलिस को मुंगेर स्थित वीएनएसएल कॉलेज और भागलपुर स्थित तिलका मांझी यूनिवर्सिटी से मिले रिकार्ड से इसका खुलासा हुआ है।
पूर्व कानून मंत्री 1997-98 में एलएलबी में फेल हुए थे। हालांकि 1998-99 का जो रिकॉर्ड है उस वर्ष में जितेंद्र तोमर पास दिखाए गए हैं। दिल्ली पुलिस कॉलेज व यूनिवर्सिटी से पूरे रिकॉर्ड को लेकर शुक्रवार शाम को दिल्ली लौट आई।
गौरतलब है कि दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाह के नेतृत्व में भारी भरकम टीम सोमवार को मुंगेर व भागलपुर गई थी।
दिल्ली पुलिस ने वहां जो रिकॉर्ड खंगाला है उसमें पूर्व कानून मंत्री का दाखिला रजिस्टर में नाम और तीनों वर्ष के अंक मिले हैं।
एलएलबी का रजिस्टर फटा हुआ मिला
इसके अलावा पुलिस को उत्तर पुस्तिका, हाजिरी, परीक्षा देने आदि का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। एलएलबी अंतिम वर्ष का रजिस्टर फटा हुआ मिला है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज व यूनिवर्सिटी में कागजात रखने का कोई सिस्टम नहीं है। पिछले दो वर्ष का रिकॉर्ड भी ठीक हालत में नहीं मिला है।
दिल्ली पुलिस ने कॉलेज व यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के हस्ताक्षर के नमूने भी लिए हैं। कुछ अधिकारी तो कॉलेज व यूनिवर्सिटी से रिटायर हो चुके हैं। उनके हस्ताक्षर के नमूने भी लिए गए हैं।
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि मुंगेर व भागलपुर गई टीमें दिल्ली लौट आई हैं। पुलिस कागजात की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सिर्फतोमर की डिग्री को लेकर जांच कर रही है। और वकीलों की डिग्री फर्जी है या नहीं इससे हमें कोई मतलब नहीं है।