फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today will determine how much the fines fill 'builder Baba' sacchidanand

आज तय होगा कितना जुर्माना भरेंगे ‘बिल्डर बाबा’

Mon, 10 Aug 2015 10:05 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
Today will determine how much the fines fill 'builder Baba' sacchidanand

सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद या उसके पिता राजेंद्र कुमार दत्ता सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। सेक्टर-41 की सी ब्लॉक स्थित कोठी का बिजली कनेक्शन कटने के बाद उन्हें जरूरी कागजात और जुर्माने की रकम जमा करनी है।

विज्ञापन


एसडीओ एसएम यादव ने बताया कि सेक्टर 18 के बिजली डिवीजन कार्यालय में जुर्माने की राशि जमा होगी। उन्हें कनेक्शन संबंधी कागजात दिखाने होंगे। अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि जुर्माने की राशि करीब 12 लाख रुपये है।
विज्ञापन


अंतिम राशि सोमवार को निर्धारित होगी। बिना जुर्माना जमा किए कनेक्शन नहीं जुड़ेगा। कनेक्शन पिता के नाम पर है, इसलिए जुर्माना उन्हीं को जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिल्डर बाबा' के घर में बिना मीटर फुंकी जा रही थी बिजली

Today will determine how much the fines fill 'builder Baba' sacchidanand

मालूम हो कि 7 अगस्त को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने सचिन की सेक्टर 41 के सी ब्लॉक स्थित कोठी पर छापा मारा था। बाहर से निरीक्षण में सात एसी लगे मिले थे।


सचिन के पिता राजेंद्र बिजली विभाग से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। नियम से उन्हें पांच किलोवॉट बिजली फिक्स चार्ज पर इस्तेमाल करने का अधिकार है, लेकिन विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि दस किलोवॉट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल की जा रही थी।

बिजली विभाग में कनेक्शन उनके नाम पर दर्ज है जबकि आरडब्लूए में कोठी के पते पर सचिन दत्ता का नाम दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed