फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today will check speed aqua line of Noida-Greno Metro

आज होगी मेट्रो की रफ्तार की जांच, नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के एक्वा लाइन

Thu, 13 Dec 2018 07:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Dec 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Today will check speed aqua line of Noida-Greno Metro
नोएडा मेट्रो

कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के एक्वा लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉरिडोर के स्टेशनों की जांच की गई। टीम ने सेक्टर-144 स्टेशन से काम शुरू किया। यहां स्टेशनों पर प्रवेश-निकास द्वार, सिग्नलिंग, ट्रैक आदि की जांच की गई। आज अंतिम दिन पूरे कॉरिडोर पर मेट्रो के गति की जांची जाएगी।

विज्ञापन


सीएमआरएस शैलेश कुमार पाठक ने टीम के साथ मेट्रो कॉरिडोर के सेक्टर-144 स्टेशन से डिपो स्टेशन तक का निरीक्षण किया। सभी स्टेशनों की बारीकी से जांच की गई। एक-एक पहलू को ध्यान से देखा गया। जांच के दौरान डीएमआरसी और एनएमआरसी की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन


निरीक्षण के अंतिम दिन आज (बृहस्पतिवार) सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन और डिपो स्टेशन से सेक्टर-51 तक चलती हुई मेट्रो का निरीक्षण होगा। मेट्रो के चलने और रुकने की अवधि की जांची जाएगी। इसकी एक रिपोर्ट मंत्रालय भी भेजी जाएगी। इस दौरान सीएमआरएस की टीम के अलावा डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह और एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed