{"_id":"31cedef9a81345db6f64e367ba7d18f6","slug":"today-s-afternoon-will-be-raining","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर लें तैयारी NCR में दोपहर बाद होगी बारिश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर लें तैयारी NCR में दोपहर बाद होगी बारिश!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते शुक्रवार दोपहर से लेकर शनिवार दोपहर तक हल्की बारिश से शहर का पारा और लुढ़केगा। इस दौरान मौसम में जबरदस्त गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को बादलों के छाने से धूप भी नहीं निकली। इस दौरान खराब मौसम से अधिकतम तापमान लुढ़का और सर्दी से बचने के लिए दिन में लोगों ने अलाव जलाए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भोर से ही बादलों के छाने के बीच कोहरे ने शहर के ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी। इस दौरान सुबह चार बजे से साढ़े छह बजे तक जहां 50 मीटर तक दृश्यता रही।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे तक कोहरा छंटा। इस दौरान बर्फीली हवाओं ने शहर का तापमान खूब गिराया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 15.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ, शुक्रवार से शनिवार तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हल्की बारिश पड़ने का अनुमान है। इस दौरान सुबह के समय मध्यम कोहरा भी पड़ेगा।