{"_id":"32f98ba012bb5f38b0398b0ab68bc6b8","slug":"today-lalu-can-discharge-from-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू को आज मिल सकती है एम्स से छुट्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू को आज मिल सकती है एम्स से छुट्टी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है।
विज्ञापन
इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के आंखों की जांच की जाएगी। उसके बाद छुट्टी देने का फैसला लिया जाएगा।
सांस लेने में दिक्कत के बाद शुक्रवार को उन्हें एम्स के कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया था।