{"_id":"13609c9d3d98c47c191d8a59ee09b2b0","slug":"today-farmers-can-jam-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया शहर जाम करने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया शहर जाम करने का ऐलान
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 21 Dec 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने आज नोएडा शहर को जाम करने की धमकी दी है। साथ ही आरोप लगाया है कि प्रशासन, प्राधिकरण और शासन किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष अजयपाल शर्मा ने बताया कि पिछले महीने से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में किसान धरना दे रहे हैं।
लेकिन उनको 64 फीसदी मुआवजा, 10 फीसदी जमीन और पुश्तैनी-गैरपुश्तैनी का भेद समाप्त करने की मांग पूरी नहीं की गई है।
आरोप लगाया कि प्राधिकरण, प्रशासन और शासन ने कई बार आश्वासन दिया है कि उनकी मांगें शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी लेकिन पिछले दो साल से किसान इंतजार ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने शासन के साथ भी किसानों की बैठक कराई है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। संगठन ने फैसला किया है कि ग्रेनो और यमुना क्षेत्र से शनिवार को किसान ट्रैक्टरों से नोएडा शहर पहुंचेंगे और जगह-जगह जाम करेंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं अधिकारियों के दफ्तर और आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अनुमान है कि करीब 400 से अधिक ट्रैक्टरों में सवार होकर किसान नोएडा को जाम करेंगे।