फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   today also Doctor Announce strike in Delhi

दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा डॉक्टर आज भी हड़ताल पर, इन अस्पतालों में जाने से बचें

Sat, 15 Jun 2019 08:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
today also Doctor Announce strike in Delhi
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर देशभर का चिकित्सीय वर्ग विरोध में खड़ा हो चुका है। वहीं दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल का सिलसिला शनिवार को भी देखने को मिल सकता है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने शनिवार को हड़ताल का एलान किया है। फोर्डा के समर्थन में शुक्रवार शाम तक केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ने भी हड़ताल का फैसला लिया। वहीं दिल्ली सरकार के डीडीयू, इहबास, संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ने भी शनिवार को काम बंद रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इन सभी अस्पतालों के रेजीडेंट संगठनों ने अपने-अपने निदेशक को पत्र लिख इसकी सूचना भी दे दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के और भी सरकारी अस्पताल शनिवार को हड़ताल का समर्थन कर सकते हैं।
विज्ञापन


फोर्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमेध का कहना है कि पश्चिम बंगाल की तरह आए दिन लगभग हर राज्य में डॉक्टरों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब देश का चिकित्सीय वर्ग खड़ा हो चुका है। जब तक सरकारें डॉक्टरों की सुरक्षा पर ठोस कदम नहीं उठाएंगी, हड़ताल का ये सिलसिला किसी न किसी रूप में चलता ही रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को फोर्डा के नेतृत्व में हड़ताल की घोषणा की गई है। दिल्ली के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर डॉक्टर उपचार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 डॉक्टरों ने दिया धरना, निजी अस्पतालों में भी हड़ताल

today also Doctor Announce strike in Delhi

दिल्ली एम्स और सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों को परेशानी में डाल दिया। वहीं दरियागंज स्थित दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले करीब 500 डॉक्टरों ने धरना दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने बताया कि जब तक डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर ठोस कानून लागू नहीं होगा, तब तक डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली एम्स और सफदरजंग के अलावा सर गंगाराम अस्पताल, अपोलो, सेंट स्टीफंस, माता चनन देवी, एक्शन बालाजी अस्पताल, महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भी डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा को बंद रखा।

बताया जा रहा है कि निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से कई मरीजों को सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया था। डॉ. गिरीश त्यागी का कहना है कि धरना प्रदर्शन के बाद सभी डॉक्टरों ने राजघाट तक पैदल मार्च निकाला। वहीं शनिवार को भी एसोसिएशन की ओर से फोर्डा की हड़ताल को सांकेतिक रूप से समर्थन देने की घोषणा की गई है।

आज इन अस्पतालों के डॉक्टर करेंगे हड़ताल

today also Doctor Announce strike in Delhi

दिल्ली के अस्पतालों में शनिवार को भी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया, सुचेता कृपलानी बाल चिकित्सालय, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, पूर्वी दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल, हरीनगर स्थित डीडीयू, पश्चिम दिल्ली के संजय गांधी, बाबा भीमराव आंबेडकर, महावीर अस्पताल, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल, ईएसआई बसई दारापुर, दादा देव शिशु चिकित्सालय, इहबास, हिंदूराव, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय और रेलवे अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। फोर्डा के अनुसार, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने भी हड़ताल को सांकेतिक रूप से समर्थन देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed