{"_id":"5e963c0f8ebc3e7693222fd6","slug":"tight-security-in-sealed-hotspot-areas-of-delhi-and-complete-ban-on-movement-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के सील हॉटस्पॉट्स में सुरक्षा और कड़ी, लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के सील हॉटस्पॉट्स में सुरक्षा और कड़ी, लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध
Wed, 15 Apr 2020 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
चांदनी महल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के 47 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन इलाकों के चारों और पुलिस तैनात है। किसी के भी आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जो सोसायटी और कॉलोनियां हॉटस्पॉट घोषित की गई हैं उनकी ओर आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों को भी बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ टीम ने मंगलवार को हॉटस्पॉट इलाकों में हालात का जायजा लिया। यहां पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है। इन इलाकों को चारों ओर से बैरिकेडिंग कर सील किया हुआ है। सिर्फ जरूरी सेवा वाले लोगों को पास देखकर इलाकों में प्रवेश करने दिया जा रहा है, लेकिन सोसायटियों और कॉलोनियां के अंदर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अगर किसी व्यक्ति को आवश्यक चीजों की जरूरत होती है तो वह इसकी जानकारी पुलिस को दे देते हैं। इसके बाद पुलिस इन स्थानों पर सामान पहुंचा देती है।
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन का पॉकेट-जे, के राजधानी के सबसे बड़े कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों में से एक है। इस इलाके को 26 मार्च को ही सील कर दिया गया था। यहां सऊदी अरब से आई एक महिला से कई लोग संक्रमित हो गए थे। इस इलाके में पहले से सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पाकेट-जे, के सोसायटी की ओर जानेे वाले दोनों प्रमुख रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है।
विज्ञापन
सोसायटी के प्रमुख प्रवेश द्वार से करीब 100 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर पूरे रास्ते को ही बंद कर रखा है। यहां किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। सिर्फ जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को ही इस रास्ते की ओर जाने दिया जा रहा है। सोसायटी के अंदर और बाहर लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
पुरानी सीमापुरी के जी ब्लॉक को भी कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इस इलाके में भारी पुलिस बल के साथ-साथ एसएसबी के जवान भी तैनात हैं। पुरानी सीमापुरी के प्रवेश द्वार पर ही बैरिकेडिंग लगाकर इलाके को सील किया हुआ है। यह इलाका गाजियाबाद और दिल्ली के बॉर्डर पर पड़ता है। इस कारण यहां अधिक सुरक्षा की गई है। इस इलाके में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां जिन लोगों को भी खाने-पीने की वस्तुओं की आवश्यकता होती है। वह इसकी जानकारी पुलिस को फोन के माध्यम से दे रहे हैं। प्रशासन की सहायता से जरूरी सुविधाओं की डोर स्टेप डिलीवरी की जा रही है।