फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tickets will be confirmed before half-hour, make reservation will chart two times

आधे घंटे पहले होगा टिकट कंफर्म, 2 बार बनेगा चार्ट

Mon, 09 Nov 2015 07:22 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
Tickets will be confirmed before half-hour, make reservation will chart two times

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में रेलवे ने भारी फेरबदल किया है। नये नियम में अब एक ही ट्रेन का आरक्षण चार्ट एक बार नहीं बल्कि दो बार बनेगा। अगर पहले चार्ट में आरक्षित टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो संभव है कि दूसरे चार्ट में आपका टिकट कंफर्म हो जाए।

विज्ञापन


इतना ही नहीं अब आप ई-टिकट की बुकिंग ट्रेन के प्लेटफार्म से छूटने के आधे घंटे पहले भी करा सकेंगे। अभी तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग ट्रेन चलने के चार घंटे पहले बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा टिकट काउंटर से लिए गए टिकट का भी स्टेटस लोगों के मोबाइल पर मिलेगा। रेलवे ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को निर्देश दिया है कि परिवर्तन के सभी नियम 10 नवंबर से 18 नवंबर के बीच लागू करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले भी बनेगा आरक्षित चार्ट

Tickets will be confirmed before half-hour, make reservation will chart two times

टिकट का गोरखधंधा करने वालों पर लगाम लगाने केलिए रेलवे ने एक ही ट्रेन का दो बार रिजर्वेशन चार्ट निकालने का निर्णय लिया है। एक आरक्षित चार्ट चार घंटे पहले बनेगा और दूसरा चार्ट ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

रेलवे का मानना है कि इससे खाली पड़ी सीट को ट्रेन के टीटीई भी ऐसे यात्री को नहीं दे सकेंगे जो पात्र नहीं हैं। इसके साथ ही टिकट के दलालों पर भी अंकुश लग जाएगा, जो पहले से ही टिकट बुक कराकर रख लेते हैं।

आरएसी व वेटिंग टिकट का पैसा ट्रेन खुलने के समय से आधा घंटा पहले तक वापस किया जा सकता है। इस समय के अंदर यदि यात्री टिकट रद्द करा लेता है तो उसका कुछ रुपया रिफंड हो जाएगा।

इस सूरत में पैसा नहीं होगा रिफंड

Tickets will be confirmed before half-hour, make reservation will chart two times

इस समय के बाद यदि टिकट रद्द कराया गया तो उसका पैसा वापस नहीं मिलेगा। क्योंकि रेलवे के नये नियम में चार घंटे पहले कंफर्म टिकट वापस नहीं किया गया तो पैसा रिफंड नहीं होगा।


ई-टिकट वालों की तरह ही अब टिकट काउंटर से भी टिकट लेने वालों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर जानकारी दी जाएगी।

रेलवे ने निर्णय लिया है कि जिस तरह से ऑनलाइन टिकट वालों को आईआरसीटीसी उनके टिकट की स्थिति से अवगत कराता है यानी टिकट कंफर्म हुआ या नहीं ठीक उसी तरह टिकट काउंटर से टिकट लेने वालों के मोबाइल पर मैसेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed