{"_id":"5bf4ba18bdec2269855931e7","slug":"three-young-men-dead-in-road-accident-at-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: शादी समारोह से लौट रही कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: शादी समारोह से लौट रही कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के बाबूगढ़ में शादी-समारोह से लौट रहे तीन युवक छपरौली गांव के पास तेज रफ्तार कार के साथ 50 फीट नीचे सूखी नहर में जा गिरे। हादसे में गांव अयादनगर निवासी एक ही परिवार के तीनों युवकों की मौत हो गई।
ग्रामीण मोनू पुत्र रवि, रोबिन पुत्र संजीव और परमजीत पुत्र जगत सिंह सोमवार रात गांव के ही कुशलपाल की पुत्री की शादी में बाबूगढ़ गए हुए थे। रात करीब 10:30 बजे तीनों युवक कार से गांव लौट रहे थे। छपकौली गांव के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
सुबह ग्रामीणों ने नहर में कार देखकर पुलिस को सूचना दी। मोनू मेरठ के एक कॉलेज से बीबीए कर रहा था। परमजीत गाजियाबाद के कॉलेज में पढ़ता था, जबकि रोबिन हापुड़ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ।