फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three year's molestation, attempted suicide three times then...

तीन साल हुई छेड़छाड़, तीन बार की आत्महत्या कोशिश फिर...

Thu, 24 Sep 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Sep 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
Three year's molestation, attempted suicide three times then...

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के जरिये चलाई जा रही ऑपरेशन सखी एक बार फिर एक जरूरतमंद छात्रा के लिए मददगार साबित हुई है।

विज्ञापन


पिछले कई सालों से मनचलों की छींटाकशी और छेड़छाड़ का शिकार हो रही छात्रा ने स्कूल में लगे शिकायत बॉक्स में चिट्ठी लिखकर पुलिस से मदद मांगी।

छात्रा का कहना था कि उसे परिवार से मदद नहीं मिल रही है, परेशान होकर वह तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। चिट्ठी मिलते ही फौरन दिल्ली पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।

तीन बार की आत्महत्या की कोशिश

Three year's molestation, attempted suicide three times then...

पुलिस के मुताबिक अमीना (17) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शाहदरा इलाके में रहती है। वह इलाके के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

पिछले तीन सालों से अमीना को उसके पिता के दोस्त का बेटा आते-जाते समय परेशान करता था। यही नहीं कई बार तो उसके दोस्तों ने भी उसे परेशान किया।

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने पढ़ाई छोड़ने के लिए कहा। परेशान होकर छात्रा ने तीन बार सुइसाइड का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलता रहा छेड़छाड़ का सिलसिला

Three year's molestation, attempted suicide three times then...

इसके बाद भी छेड़छाड़ का सिलसिला थमा नहीं। सोमवार को पीड़िता ने अपने स्कूल के शिकायत बॉक्स में सारी बात लिखी। मंगलवार को स्कूल आई महिला पुलिस अधिकारी ने चिट्ठी पढ़कर छात्रा से संपर्क किया।

इसके बाद मामले की हकीकत पता चला। परीक्षा होने की वजह से पुलिस ने बुधवार को छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं की मदद के लिए दिल्ली पुलिस ने शिकायत पेटी लगवाई है। इसके जरिये छात्राएं बिना नाम बताएं भी पुलिस से अपनी शिकायतें रखकर उनका समाधान करा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed