फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three-year-old girl bite by mice, in critical condition

तीन साल की मासूम बच्ची को चूहों ने कुतर डाला, हालत गंभीर

Wed, 13 Apr 2016 03:10 AM IST
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा
सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 13 Apr 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
three-year-old girl bite by mice, in critical condition

सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उस वक्त रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया, जब एक दंपति अपनी तीन माह की बेटी अराध्या को लहूलुहान हालत में लेकर वहां पहुंचा।

विज्ञापन


चूहे ने बच्ची की जीभ समेत शरीर को जगह-जगह से कुतर डाला था। डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर हालत में बच्ची को दिल्ली के कलावती सरन चिल्ड्रन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाला दीपक और उसकी पत्नी अपनी तीन माह की बेटी को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जीभ भी लहूलुहान थी, चूहे उसे कुतर रहे थे

three-year-old girl bite by mice, in critical condition

दीपक ने डॉक्टरों को बताया कि बच्ची की मां उसे जमीन पर लिटाकर बाहर निकली थी। लौटने पर देखा कि बच्ची के शरीर में जगह जगह से खून बह रहा था। जीभ भी लहूलुहान थी। चूहे उसे कुतर रहे थे।

उन्होंने बच्ची को डॉक्टरों को दिखाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई भेज दिया गया, जहां गंभीर बच्चों के इलाज की व्यवस्था न होने के कारण परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आ गए।

अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे पर चूहों का इस तरह का हमला हैरान कर देने वाला है। बच्ची के जीभ का आगे का हिस्सा कुतरा हुआ था।

बच्ची को दिल्ली रेफर कर दिया गया

three-year-old girl bite by mice, in critical condition
पुलिस ने टैक्सी चालक के सहयोग से महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके मां बाप को सौंप दिया।

बच्ची को तुरंत एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) दी गई। इस वैक्सीन से शरीर में एंटी बॉडी बनने में चार से पांच दिन लगते हैं। ऐसे में तुरंत मरीज को सीरम वैक्सीन देनी जरूरी है।

इससे शरीर को तुरंत संक्रमण से बचाव के लिए एंटीबॉडी मिल जाती हैं। यह वैक्सीन अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। साथ ही बच्ची की हालत भी गंभीर थी, इसलिए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

पशु विशेषज्ञ के मुताबिक चूहे के कुतरने से रेबीज और अन्य संक्रमण हो सकते हैं। यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed