फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three year child dead body found in pond at delhi

तालाब में मिला तीन साल के मासूम का शव, 14 मार्च से था लापता

Wed, 20 Mar 2019 03:11 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Mar 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
three year child dead body found in pond at delhi
सांकेतिक तस्वीर

सीमापुरी इलाके में 14 मार्च को गायब हुए तीन साल के मासूम का शव मंगलवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त आरव उर्फ शीनू (3) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव पानी में फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि खेलते हुए मासूम तालाब में गिर गया होगा। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शीनू की मौत की वजह साफ हो जाएगी। पुलिस तालाब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शीनू परिवार के साथ ई-52/147, अराधक नगर, दिलशाद गार्डन में रहता था। परिवार में पिता महेश, मां सविता और पांच बड़ी बहने हैं। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। महेश छोटा-मोटा काम करता है। उसके घर के पास एक पुराना तालाब है। गत बृहस्पतिवार की सुबह शीनू घर के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक वह गायब हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन शाम तक पता नहीं चला। इसके बाद सीमापुरी थाने में मासूम की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच किसी ने बच्चे के तालाब में गिरने की बात की तो पुलिस ने शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश करवाई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।


मंगलवार सुबह 10 बजे लोगों ने एक बच्चे का शव तालाब में तैरते देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। शुरूआती जांच में शव पुराना लग रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की तो उसकी पहचान शीनू के रूप में हुई। शीनू के मामा रविंद्र ने बच्चे की हत्या कर शव पानी में फेंकने का आरोप लगाया। उसने बताया कि पांच बहनों के बाद शीनू पैदा हुआ था। घर में वह सभी का लाडला था। शीनू की मौत के बाद से उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed