{"_id":"68ff726681e6af5670083b8e","slug":"three-snatchers-including-a-history-sheeter-arrested-after-encounter-in-west-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-109941-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पश्चिमी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर समेत तीन झपटमार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पश्चिमी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर समेत तीन झपटमार गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर राजन उर्फ भोला (22) समेत तीन झपटमारों सोनू (33) और करण (20) को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान राजन के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिमी जिला डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने बताया कि राजन के खिलाफ चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम समेत 46 मामले दर्ज हैं। झपटमारी के एक मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से उनकी कार का पता चला, जिसके बाद सोनू और फिर अन्य दो आरोपी पकड़े गए।
रविवार को बसई दारापुर के पास पुलिस ने जाल बिछाकर राजन को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, एक कार, दो स्कूटर और 15,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। गिरफ्तारियों से झपटमारी के पांच मामले सुलझ गए हैं। ब्यूरो