{"_id":"5849b6a24f1c1b1375447d6b","slug":"three-samples-failed-of-redbull","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में रेडबुल के तीन नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में रेडबुल के तीन नमूने फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
सार
एफडीए ने यूपी में प्रतिबंध लगाने के लिए शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
रेडबुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक्रीबिज बिजनेस सोल्यूसंस प्राइवेट लिमिटेड से लिए गए एनर्जी ड्रिंक रेडबुल के तीन नमूने जांच में फेल हो गए है। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग (एफडीए) ने इस प्रोडक्ट पर जिले में तत्काल रोक लगाने और यूपी में प्रतिबंधित करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
बताया गया है कि इस एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की मात्रा अधिक पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग के मेरठ मंडल के सहायक आयुक्त राम नरेश ने बताया कि 5 सितंबर को कंपनी में छापेमारी कर दुबई की रेडबुल एनर्जी ड्रिंक के तीन नमूने भरे गए थे।
विज्ञापन
जांच में तीनों नमूने फेल हो गए। इसमें कैफीन की मात्रा अधिकतम 220 पीपीएम पार्ट्स मिलियन होनी चाहिए, जबकि तीनों नमूनों में 320 पीपीएम पाया गया। यह सेहत के लिए पूरी तरह से असुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 2015 में भी रेडबुल ड्रिंक के 2 नमूने फेल हो गए थे।
विज्ञापन