{"_id":"5d8aa1bf8ebc3e0167561584","slug":"three-policeman-suspended-in-female-journalist-chain-snatching-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महिला पत्रकार से झपटमारी मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महिला पत्रकार से झपटमारी मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Wed, 25 Sep 2019 04:39 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 25 Sep 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला पत्रकार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीआर पार्क में महिला पत्रकार से झपटमारी की घटना मामले में एक सहायक उप निरीक्षक और दो कांस्टेबलों को निलंबित किया गया है। अधिकारियों ने घटना को लेकर जवाब मांगा था, जवाब संतोषजनक ना होने पर यह कार्रवाही की गई है। बता दें कि 22 सितंबर को महिला पत्रकार के साथ झपटमारी की घटना हुई थी।
चितरंजन पार्क में महिला पत्रकार से लूटपाट की गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने पत्रकार से मोबाइल छीनते समय उन्हें ऑटो से खींच लिया और काफी दूर तक घसीटकर ले गए। घायल महिला पत्रकार फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। अहम बात यह है कि वारदात के समय पुलिस की जिप्सी पीछे आ रही थी।
जॉयमाला बागची एक न्यूज एजेंसी में पत्रकार है। रविवार शाम वह ऑटो से अपने घर जा रही थी। चितरंजन पार्क के पास बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की। विफल रहने पर बदमाशों ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए और ऑटो से बाहर खींच ली। सड़क पर गिरने से जॉयमाला गंभीर घायल हो गई और बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जॉयमाला के मुंह के अंदर तक टांके लगे हैं और बायें पैर में हेयरलाइन फैक्टर आया है।
विज्ञापन
खास बात ये है कि बदमाश जब वारदात कर रहे थे उस समय पुलिस की जिप्सी पास में ही थी। इसी जिप्सी ने महिला पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद महिला पत्रकार इस कदर सदमे में है कि कई घंटे तक पुलिस को शिकायत ही नहीं दी। पीड़िता की ओर से सोमवार को चितरंजन पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी गई। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल व उस रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।