Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP to observe 'Constitution Pride Day' on the 26th

Delhi NCR News: भाजपा 26 को मनाएगी संविधान गौरव दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सिविक सेंटर में आयोजित होगा समारोह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के सांसद भी करेंगे संबोधित
विज्ञापन

बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, डॉक्टरों और छात्रों को किया आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा 26 नवंबर को सिविक सेंटर में संविधान गौरव दिवस समारोह आयोजित करेगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता होंगे। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी। समारोह में दिल्ली के सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्रोफेसर, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होंगे।
हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संविधान महज एक पुस्तक नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और आकांक्षाओं का दस्तावेज है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने डॉ. आंबेडकर का राजनीतिक अपमान किया और अपने स्वार्थ के अनुरूप संविधान में संशोधन किए। उन्होंने 1975 के आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और बड़ी संख्या में लोगों को जेल में डाला गया। शाहबानो मामले को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की मूल भावना के विपरीत निर्णय लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पर उठाए सवाल
मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संविधान गौरव अभियान सामाजिक समरसता, समानता और प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाने के संकल्प को मजबूत करता है। अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक समाप्त करने जैसे कदमों को उन्होंने संविधान के आदर्शों से जोड़ा। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने लोगों से समारोह में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed