फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three places Firing in New Year celebrations 10 year old child dies Two injured

दिल्ली में नए साल के जश्न में तीन जगहों पर फायरिंग, मासूम की मौत व दो घायल

Wed, 02 Jan 2019 06:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jan 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
three places Firing in New Year celebrations 10 year old child dies Two injured
मृतक रिहान मलिक - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में नए साल के जश्न के दौरान तीन जगहों पर गोली चलाने से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि एक किशोर व एक महिला घायल हैं। एक मामले में पुलिस को बिहार के पूर्व विधायक राजू सिंह की तलाश है। न्यू उस्मानपुर में सोमवार रात फायरिंग से 10 साल के मासूम रिहान की जान चली गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है। वीडियो में कुछ लड़के तमंचा लेकर डीजे पर डांस करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रिहान तीसरा पुश्ता उस्मानपुर में रहता था। वह चौथी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


 उसके पिता यासीन की मीट की दुकान है। पुलिस के मुताबिक गली में डीजे लगाकर कुछ लड़के डांस कर रहे थे। रिहान भी वहां पहुंच गया। इसी दौरान लड़कों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली रिहान के मुंह पर आकर लगी। परिजन फौरन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पता चला कि यासीन कई बार जेल जा चुका है। परिजनों ने रंजिश में रिहान की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

वेलकम में कंधे पर गोली लगने से 13 साल का सुहैल घायल हो गया। सुहैल दोस्तों के साथ डांस कर रहा था तभी धमाके की आवाज हुई और वह नीचे गिर गया। इस मामले में पुलिस ने साकिब को गिरफ्तार किया है।0

 उधुर, फतेहपुर बेरी स्थित एक फार्म हाउस में पार्टी के दौरान बिहार के पूर्व विधायक राजू सिंह ने दनादन फायरिंग कर दी। इससे महिला आर्किटेेक्ट अर्चना सिंह के सिर में गोली लग गई। उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद पूर्व विधायक फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed