{"_id":"5ba42c10867a55014042dfcd","slug":"three-people-tried-to-kidnapping-bjp-leader-in-dadri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के अपहरण का प्रयास, कार में आए थे तीन बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के अपहरण का प्रयास, कार में आए थे तीन बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Updated Fri, 21 Sep 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
चिटहेरा गांव के नजदीक जीटी रोड पर कार सवार तीन लोगों ने भाजपा नेता के अपहरण का प्रयास किया। पीड़ित किसी तरह पास के घर में घुसकर बचने में कामयाब रहे।
भाजपा नेता ने एक आरोपी की पहचान का दावा कर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सारिका विहार कॉलोनी निवासी विजय गौतम भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह गैस एजेंसी भी चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे वह टहलने के लिए जीटी रोड पर जा रहे थे।
भगत फार्म हाउस के पास दादरी की ओर से सफेद वैगनआर कार विजय के पास आकर रुकी। आरोप है कि कार से तीन लोग उतरे और अपहरण करने के नीयत से जबरन पकड़कर कार में डालने का कोशिश करने लगे थे।

Trending Videos
किसी तरह विरोध करके पीड़ित तीनों के कब्जे से छूटकर शोर मचाकर भाग कर रास्ते में एक घर में घुस गया। इस बीच आनेजाने लोगों को इकट्ठा होता देखकर अपहरण करने वाले तीनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने अपहरण का आरोप लगाते हुए व सुरक्षा की मांग की करते हुए पुलिस से शिकायत की है।