{"_id":"6a50f033b5722786de0230e6","slug":"three-new-atvm-machines-installed-at-gurgaon-railway-station-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-94079-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर लगीं तीन नई एटीवीएम मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर लगीं तीन नई एटीवीएम मशीनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नई ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्थापित की गई है। इन मशीनों के शुरू होने से अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को सामान्य टिकट के लिए कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और टिकट काउंटरों पर भीड़ भी कम होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की होती है। पहले स्टेशन पर केवल एक ही एटीवीएम मशीन लगी हुई थी जो अधिकतम समय खराब रहती थी। इस कारण सुबह और शाम टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग जाती थीं। नई एटीवीएम मशीनों के माध्यम से यात्री आसानी से और कम समय में अपना टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इन मशीनों के जरिए यात्री स्वयं अनारक्षित टिकट निकाल सकेंगे।
स्टेशन अधीक्षक भूर सिंह मीना का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन पर तीन नई एटीवीएम मशीनें लगाई गई है।