फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three minors hatched a plot to commit robbery to fund alcohol.

Delhi NCR News: शराब के पैसों के लिए तीन नाबालिगों ने रची थी लूटपाट की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
कीर्ति नगर में फैब्रिक कारोबारी के 50 हजार और मोबाइल समेत अन्य सामान लूटने का मामला
विज्ञापन

नई दिल्ली। कीर्ति नगर इलाके में बीती 25 जून को फ्रैब्रिक कारोबारी से लूट गई रकम मामले में पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ लिया है। ये नाबालिग शराब पीने के आदी थे। उस दिन भी शराब के पैसे जुटाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनके से पुलिस ने मोबाइल, एटीएम, चेकबुक और संपत्ति संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि, अब तक लूटे गई रकम बरामद नहीं हो सकी है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, 25 जून की रात को फैब्रिक कारोबारी से सतगुरु राम सिंह मार्ग स्थित आईडीयूएस शोरूम के पास दो युवकों ने लूटपाट की थी। वे उस वक्त दुकान से घर जा रहे थे। घटनास्थल और आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस ने तीन नाबालिगों की पहचान की थी। इसके बाद तीनों आरोपियों को कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र की रेलवे लाइन के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन

इनमें से एक नाबालिग शिकायतकर्ता के यहां काम कर चुका था। उसे कारोबारी की दिनचर्या और नकदी लाने-लेजाने के बारे में जानकारी थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed