फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three men died of drowning in lake

झील में डूबने से एक की मौत

Tue, 03 Jun 2014 04:46 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
Three men died of drowning in lake

फरीदाबाद की खूनी झीलों में मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। झीलों में इतने हादसे होने के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन


एक जून को दिल्ली के आया नगर से अपने भाईयों के साथ झील में पिकनिक मनाने आए युवक की अनंगपुर झील में डूबकर मौत हो गई। मृतक के माता-पिता मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

सोमवार सुबह झील के पास फायर बिग्रेड बुलाकर त्रिलोक को खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन दोपहर तक कुछ हाथ नहीं लगा।

नहाने के लिए झील में उतरे थे

Three men died of drowning in lake

इसके बाद त्रिलोक का शव फूल कर पानी के ऊपर आ गया। जिसके बाद उसे निकाला गया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।

दिल्ली के आया नगर के रहने वाला त्रिलोकचंद (22) एक लॉ फर्म में काम करता था। त्रिलोक रविवार को अपने भाई हेमराज व अन्य दो दोस्तों के साथ अनंगपुर स्थित झील के पास पिकनिक मनाने के लिए आया था।

रविवार को करीब 12 बजे चारो स्टीम गाड़ी से झील पर पहुंचे। यहां हेमराज और त्रिलोक नहाने के लिए झील में उतर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात होने की वजह से गई जान

Three men died of drowning in lake

हेमराज के पास एक ट्यूब थी। जिसको लेकर वह झील में आगे गया। जबकि त्रिलोक किनारे पर ही नहाने लगा। जबकि दो अन्य संदीप व जनक बाहर बैठकर बात करने लगे।

थोड़ी देर बाद हेमराज ने देखा कि त्रिलोक झील में नहीं था। यह बात उसने चिल्लाकर संदीप व जनक को बताई। तीनों ने मिलकर त्रिलोक को झील के चारों तरफ खोजना शुरू कर दिया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।

इस बात की जानकारी सूरजकुंड पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात हो जाने के कारण तलाशी अभियान नहीं चलाया। अगले दिन तलाशी अभियान चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed