फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three lakh families under crisis, weekly street market vendors have not got permission to work yet in delhi

तीन लाख परिवारों पर गंभीर संकट, साप्ताहिक बाजार-रेहड़ी पटरी वालों को अब तक नहीं मिली काम की अनुमति

Tue, 11 Aug 2020 07:58 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Aug 2020 07:58 PM IST
सार

  • राजधानी के हर प्रमुख इलाके में लगते हैं साप्ताहिक बाजार,
  • जरूरी चीजों के लिए इन पर निर्भर करते हैं लोग,
  • लगभग तीन लाख परिवारों की सीधी आमदनी का जरिया हैं ये बाजार

विज्ञापन
Three lakh families under crisis, weekly street market vendors have not got permission to work yet in delhi
delhi market - फोटो : File Photo

विस्तार

लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे-धीरे आवश्यक सेवाओं को अनुमति मिलने लगी है, लेकिन राजधानी में साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति अब तक नहीं मिली है। इसी प्रकार रेहड़ी-पटरी वालों को भी अभी तक काम की इजाजत नहीं मिली है। इससे उन तीन लाख परिवारों पर रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जो आजीविका के लिए सीधे तौर पर इन पर निर्भर करते हैं। दिल्ली सरकार ने साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति दे दी थी, लेकिन केंद्र ने कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका से इन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

 
रेहड़ी-पटरी का काम करने वालों के संगठन नासवी के अध्यक्ष अरबिंद सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की सबसे गहरी चोट इन्हीं सबसे छोटे तबके के लोगों पर पड़ी है। ये लोग रोज कमाने-खाने वाले वर्ग से संबंध रखते हैं। कामकाज ठप होने से इनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


कुछ कामगर सब्जी इत्यादि बेचकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति भी बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि अब तक इस वर्ग के लिए केंद्र या राज्य स्तर से किसी तरह का सहयोग नहीं दिया गया है, जबकि निर्माण मजदूरों, ऑटो चालकों इत्यादि के लिए नकद सहायता दी गई है। सरकार को इस सबसे छोटे तबके के लोगों के लिए भी विचार करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नासवी की प्रमुख कार्यकर्ता संगीता सिंह बताती हैं कि जिंदगी बचाने के लिए अनेक रेहड़ी-पटरी कामगर अपने गांवों की तरफ पलायन कर गए हैं, तो यहां रहने वाले दिहाड़ी मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे हैं। यह काम भी उन्हें पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।
 
इस समय भी बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी रेहड़ी-पटरी वालों को कामकाज करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि अन्य सेवाओं की तरह शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए इन्हें भी कामकाज करने की अनुमति दी जा सकती है।
 
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव वीके बंसल कहते हैं कि साप्ताहिक बाजारों में काम करने वाले लोग सुबह माल उठाते हैं और उन्हें ही दिन भर बेचकर अपनी जिंदगी चलाते हैं। सरकार इनके लिए कोई उपाय नहीं कर रही है जिससे स्थिति बिगड़ गई है।
 
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार शादी-विवाह के बाजार से जुड़े लोगों को सालभर में केवल 60-70 दिनों का ही काम मिल पाता है। लेकिन इस साल पूरे विवाह के सीजन पर कोरोना और लॉकडाउन का असर रहा है। अब सरकार ने किसी भी विवाह समारोह में केवल 50 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत दी है। यह बेहद गलत निर्णय है।

एरिया के आधार पर 25 वर्ग फीट पर एक व्यक्ति को अनुमति दी जा सकती है। ऐसा हो तो बड़े समारोहों में कम से कम 400 से 500 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है। इससे इस व्यापार से जुड़े लाखों लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
 
सीटीआई के अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार को बिना किसी देरी के इन लोगों को कामकाज की अनुमति देनी चाहिए। उपराज्यपाल को समझना चाहिए कि होटल, जिम, साप्ताहिक बाजार से 25 लाख से ज्यादा लोगों का परिवार अपनी जिंदगी चलाता है।


अगर अन्य क्षेत्रों के लोगों को कामकाज की अनुमति दी जा सकती है तो इन क्षेत्रों के लोगों को भी एक स्टैंडर्ड का अनुसरण करते हुए कामकाज की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई अन्य राज्यों में जहां कोरोना संक्रमण की स्थिति ज्यादा गंभीर है, वहां भी इन व्यवसायों को काम करने की अनुमति मिल गई है, ऐसे में दिल्ली में इन पर पाबंदी लगाना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed