{"_id":"5b9e353c867a557eab5ac91b","slug":"three-killed-by-poisonous-gas-in-sewage-treatment-plant-at-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई करने उतरे बाप-बेटे समेत तीन की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई करने उतरे बाप-बेटे समेत तीन की दम घुटने से मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Sep 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। टैंक की सफाई करने उतरे बाप-बेटे समेत तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंची।
घटना गाजियाबाद जिले की है। लोनी में ट्रोनिका सिटी थाना इलाके की चर्च कालोनी में यह हादसा हुआ। एक अचार फैक्ट्री में टैंक की सफाई करने के लिए बाप-बेटे समेत तीन लोग उतरे थे।
तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। चर्च कालोनी के दौलतपुरा मौहल्ले में लवकुश (60) ने मकान में ही आचार बनाने की एक फैक्ट्री लगा रखी है।
मकान के बेसमेंट में बनी ये अचार फैक्ट्री अवैध रूप चल रही है। इसी फैक्ट्री में अचार गलाने के लिए बहुत बड़ा एक टैंक बना है। मालिक लवकुश और उसका बेटा प्रवीन कुमार (35) के अलावा एक पड़ोसी रामदुबे (45) टैंक की सफाई करने उतरे।

केमिकल की गैस से तीनों का दम घुट गया। जिससे उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह नहीं निकले तो आसपास के लोगों ने उन्हें आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना प्रभारी व सीओ लोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टैंक से शवों को निकालने की कोशिश जारी है।
इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना प्रभारी व सीओ लोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टैंक से शवों को निकालने की कोशिश जारी है।