फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three granted bail for assaulting lawyer

Delhi NCR News: वकील पर हमले के आरोप में तीन को जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने कोर्ट परिसर में एक वकील पर हमला करने में गिरफ्तार तीन आरोपी को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और आरोपियों से अब हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उदय सेठी, रोहन कक्कड़ और रोहित सेठी की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। यह मामला फर्श बाजार थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। आरोपियों पर 7 अप्रैल को कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकील अमन पर हमला करने का आरोप है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर वकील के सिर पर किसी नुकीली वस्तु से हमला किया था। बताया गया कि आरोपी और शिकायतकर्ता एक-दूसरे को जानते हैं और आरोपी घायल वकील के क्लाइंट थे। अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोप गंभीर हैं और हमले में वकील के सिर पर चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article