घर से निकलीं तीन लड़कियां, रास्ते से हुईं लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग और युवती के परिजनों ने शादी के लिए भगा ले जाने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने अपहरण करने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निखिल विहार निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 फरवरी को उनकी नाबालिग बेटी (15) कही चली गई। परिजनों को पता चला है कि सचिन और राकेश नामक व्यक्ति नाबालिग को शादी के भगा ले गए हैं।
घर के बाहर खेल रही थी
गांव मौजपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 फरवरी को उसकी बहन (20) बाजार के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।
जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि दिल्ली के मुकुंद विहार निवासी राजकुमार उसे अपने साथ शादी के लिए जबरन भाग ले गया है।
सेक्टर-23 निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची 24 फरवरी को घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों को संदेह है किसी ने बच्ची का अपहरण किया है। पुलिस के अनुसार तीनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं।