फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three employees of North and South Delhi Municipal Corporation corona positive

उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Sat, 25 Apr 2020 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Three employees of North and South Delhi Municipal Corporation corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में महिला सफाई कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पर्यावरण एवं प्रबंधन सेवाएं (डेम्स) विभाग के एएसआईं व दक्षिणी निगम के दो स्वच्छता कर्मचारियों में भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


डेम्स विभाग में कार्यरत एएसआई की ड्यूटी रोहिणी जोन में थी। वह सैनिटाजेशन विभाग में सेवा दे रहा था। बीते 23 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उसके संपर्क में आए करीब 39 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि, इनमें से किसी में भी प्रकार के कोरोना के लक्षण नहीं दिखे हैं। इसके अलावा एएसआई का परिवार भी क्वारंटीन में है।
विज्ञापन


उधर, दक्षिणी दिल्ली में तैनात दो कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक पुरुष तो दूसरी महिला सफाई कर्मचारी हैं। पुरुष सफाई कर्मचारी की ड्यूटी दरियागंज वार्ड अंतर्गत भोगल इलाके में थी। बताया जा रहा है वह पहले से ही किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। उसे बीते 22 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां वह वेंटिलेटर पर है। महिला कर्मचारी पश्चिम वार्ड में तैनात थी। महिला कर्मचारी का इलाज लोकनायक अस्पताल में चल रह है। जांच के लिए महिला के पति का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कर रहा चालान
कोरोना के प्रकोप के कारण तीनों नगर निगमों ने खुले में थूकने व शौच करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसा करने पर निगम द्वारा एक हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है। 


गौरतलब है कि निगम और प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर साफ-सफाई को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है। इसी क्रम में खुले में शौच करने वालों या थूकने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसीलिए दिल्ली में लगातार ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका चालान किया जा रहा है जो सरकारी आदेश और चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed