फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three Delhi MLAs going to Loksabha

अब विधानसभा नहीं लोकसभा जाएंगे दिल्ली के तीन विधायक

Sat, 17 May 2014 06:26 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
Three Delhi MLAs going to Loksabha

दिल्ली की सातों सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन परिणामों में दिल्ली के तीन विधायक विधानसभा के बजाए अब लोकसभा का रूख करेंगे।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे, प्रवेश वर्मा अब सांसद बनकर लोकसभा जाएंगे। उन्होंने पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान महरौली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार योगानंद शास्त्री को हराया था।

इस बार उन्होंने लोकसभा में आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह और कांग्रेस के निवर्तमान सांसद महाबल मिश्रा को हराया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अब लोकसभा का रुख करेंगे

Three Delhi MLAs going to Loksabha

इस कतार में दूसरा नाम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन का है। वह भी दिल्ली विधानसभा चुनावों में कृष्‍णा नगर सीट से जीतकर आए थे।

आज आए परिणामों में उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष और कांग्रेस के कपिल सिब्बल को हराया। इससे पहले 2004 और 2009 के संसदीय चुनावों में 65 साल के कपिल सिब्बल चांदनी चौक से सांसद चुने गए थे।

डॉ. हर्षवर्धन की पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव लड़े इसके बाद लगातार विधायक बनते रहे और दिल्ली सरकार में मंत्री भी उसी साल बन गए। उन्हें पार्टी ने 21 साल की राजनीतिक कैरियर के बाद लोकसभा चुनाव में आजमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार हारे थे इस बार हरा दिया

Three Delhi MLAs going to Loksabha

वहीं दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी के रूप में बीजेपी को एक और ऐसा सांसद मिला है जो विधायक चुना गया था। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में दिल्ली के तुगलकाबाद सीट से बिधूड़ी जीतकर आए थे।

पिछले लोकसभा चुनाव में बिधूड़ी कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कुमार से हार गए थे। लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने आम आदमी पार्टी के कर्नल देवेंद्र सेहरावत और कांग्रेस के रमेश कुमार को करारी शिकस्त दी है। इस तरह से कहे तो अब दिल्ली के विधायक संसद में अब परचम लहराने पहुंचने वाले है।

हालांकि आम आदमी पार्टी की एक विधायक हार गई है। उत्तर-पश्चिमी सुरक्षित सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिडलान भाजपा प्रत्याशी डॉ. उदित राज से हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed