फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three chain snatching case at different places in Delhi

दिल्ली: अलग-अलग जगह, तीन महिलाओं की चेन झपटी

Sun, 29 Sep 2019 05:12 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 29 Sep 2019 05:12 AM IST
विज्ञापन
three chain snatching case at different places in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस आयुक्त भले राजधानी में स्ट्रीट क्राइम में 20 फीसदी कमी का दावा कर रहे हों, लेकिन बदमाश लगातार झपटमारी कर रहे हैं। कृष्णा नगर, गाजीपुर और शकरपुर में तीन अलग मामलों में बाइक सवार बदमाशों ने तीन महिलाओं से चेन झपट ली।

विज्ञापन


कृष्णा नगर इलाके में बदमाशों ने रिक्शा में जा रही सीमा से चेन झपट ली। वारदात के समय सीमा रिक्शा से गिरते-गिरते बची। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सीमा परिवार के साथ शंकर नगर एक्सटेंशन में रहती हैं। शुक्रवार शाम वे जैन चैरिटेबल अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान गली नंबर-8 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली।
विज्ञापन


 सीमा की चेन में सोने का लॉकेट भी था। उधर, गाजीपुर में बदमाशों ने आईपी एक्सटेंशन में ताज अपार्टमेंट निवासी पुष्पा सिन्हा (36) को शिकार बनाया। वे शुक्रवार को बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। गाजीपुर गांव में पीएनबी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली। दूसरी ओर, शकरपुर में बदमाशों ने गणेश नगर निवासी श्वेता जैन को शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे गणेश नगर में ही एक जानकार के घर गई थीं। उन्होंने डोर बैल बजाई। तभी बाइक पर आए दो बदमाश उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए। तीनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed