फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three bodies found in Delhi Cantt Railway Station area one near Shahdara Railway Station In Delhi

घटना है या कोई साजिश: दिल्ली में रेलवे ट्रैक पर मिले चार शव, पुलिस जता रही ट्रेन के चपेट में आकर मौत की आशंका

Thu, 28 Mar 2024 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Mar 2024 07:58 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, दिल्ली कैंट थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि बिजवासन रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा है। करीब 30 वर्षीय युवक के सिर में चोट का निशान था।

विज्ञापन
three bodies found in Delhi Cantt Railway Station area one near Shahdara Railway Station In Delhi
रेलवे ट्रैक पर मिली चार लाशें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक पर चार लोगों के शव मिले। शुरुआती जांच में चारों के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। मृतकों में से बुजुर्ग की पहचान हुई है जबकि पुलिस तीन शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिल्ली कैंट थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि बिजवासन रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा है। करीब 30 वर्षीय युवक के सिर में चोट का निशान था। तलाशी के दौरान उनके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। पुलिस ने शव को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस को शाहबाद रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को 20 साल का युवक मृत अवस्था में मिला। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवक की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन

उसके बाद पुलिस को पालम प्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को बुजुर्ग का शव मिला। उनके पास से मिले दस्तावेज के जरिए उनकी पहचान नजफगढ़ निवासी दलवीर (62) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इसी तरह पुलिस को बुधवार को शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव ट्रैक के पास पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को 35 साल के युवक का क्षत विक्षत शव मिला। उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है। पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed