{"_id":"68c4420a121d6d6d9509306b","slug":"three-arrested-with-cocaine-worth-rs-225-crore-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-104594-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 2.25 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 2.25 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, गिरोह में नाइजीरियाई भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए एक नाइजीरियाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 194 ग्राम कोकीन बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल वाधवा (32), अब्दुल कादिर (29) और नाइजीरियाई चिमेजी लाजरस इन्डेडिंगे उर्फ जूडो (35) के रूप में हुई है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि छह सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल और कादिर रोहिणी में कोकीन की एक खेप की डिलीवरी देने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कादिर के पास से 54 ग्राम और वाधवा के पास से 31 ग्राम कोकीन बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह खेप उन्हें गिरोह सरगना जूडो ने दी है। इस गिरोह का दिल्ली-एनसीआर में ड्रग नेटवर्क है।
आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने महरौली में छापा मार कर जूडो को 10 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 109 ग्राम कोकीन बरामद की गई। जूडो जनवरी 2023 में इलाज के लिए भारत आया था। आर्थिक तंगी के कारण उसने दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, चंडीगढ़ और हल्द्वानी में कोकीन की आपूर्ति शुरू कर दी और जल्द ही इस नेटवर्क का सरगना बन गया। कादिर पहले टैक्सी चालक था और जूडो ने उसे 1,000 रुपये प्रति डिलीवरी के हिसाब से इस धंधे में शामिल किया। बाद में कादिर ने वाधवा को भी इसमें शामिल कर लिया, जो स्वयं भी टैक्सी चालक रह चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पूरे नेटवर्क, इसके वित्तीय स्रोतों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच की जा रही है।