{"_id":"35b8c8dafbd1b97c2a44f5c1f19eb5cc","slug":"three-arrested-on-gurgaon-north-east-people-case-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड के युवकों को पीटने वाले 3 अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागालैंड के युवकों को पीटने वाले 3 अरेस्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 17 Oct 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में नॉर्थ ईस्ट के दो युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गुड़गांव के नजदीक सिकंदरपुर इलाके में बुधवार रात को हुई इस वारदात में सात लोगों के एक समूह ने नागालैंड के दो युवकों को बैट और हॉकी स्टिक से बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
पढ़ें- पूर्वोत्तर के युवकों पर बैट और हॉकी से हमला
विज्ञापन
पूर्वात्तर छात्रों के एक समूह ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों ने इन युवकों पर गंदे कमेंट भी किए। हमले में घायल 25 वर्षीय अवांग और चेस्टर दोनों ही नागालैंड के रहने वाले हैं।
युवकों के मुताबिक हमलावरों ने इन्हें धमकी देते हुए कहा कि अपने पूर्वोत्तर के साथियों से कह दें कि वह सिकंदरपुर छोड़ कर चले जाएं वरना उनका भी यही हाल होगा।
हमलावरों ने इन युवकों से यह भी कहा कि अगर वह मणिपुर के होते तो उन्हें जान से मार देते। घायलों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत को देखते हुए दोनों को ही सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।