फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested in slaughtering and two more arrest in Bulandshahar violence matter

बुलंदशहर : गोकशी के तीन और स्याना बवाल के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Dec 2018 06:15 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 19 Dec 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in slaughtering and two more arrest in Bulandshahar violence matter
handcuff
स्याना पुलिस ने महाब के जंगलों में हुई गोकशी की घटना में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक मुख्य आरोपी हारुन अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। तीनों आरोपियों ने गांव नया बांस व महाब के जंगलों में गोवंशों के कटान को स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


बीते दिनों गांव महाब के जंगलों में हुए गोवंशों के कटान के कारण बड़ा बवाल हुआ था। मामले में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की तहरीर के आधार पर सात नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोकशी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी दौरान स्याना की चिंगरावठी चौकी पर बवाल हुआ था। पुलिस ने मामले में चार गोकशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, अन्य आरोपी फरार थे।
विज्ञापन

चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है स्याना पुलिस

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह स्याना थाना प्रभारी को सूचना मिली कि महाब में हुई गोकशी के तीन आरोपी एक जीप में पशु पैंठ के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त नदीम पुत्र बाबू खां निवासी मोहल्ला चौधरियान कस्बा व थाना स्याना, रहीस पुत्र इलियास अब्बासी मोहल्ला अकबराबाद स्याना व काला पुत्र बाबू कुरैशी निवासी मोहल्ला पूडावाला थाना स्याना के रूप में हुई।

बताया गया कि मौके से एक आरोपी हारुन भाग निकला था। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक जो कि आरोपी नदीम के नाम पर है व गोवंशों के कटान में उपयोग होने वाले हथियार व एक जिप्सी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने गांव महाब समेत अन्य क्षेत्र में भी गोवंशों का कटान करना स्वीकार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। 

 

एक को नयाबांस, दो दिसंबर की रात महाब में हुई थी गोकशी

चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल की चिंगारी महाब में हुई गोकशी की घटना के कारण भड़की थी। मंगलवार को पकड़े गए तीनों गोकशों ने बताया कि वह पहले बंदूक से फायर कर गोवंशों को मार देते थे।

उसके बाद धारदार हथियारों से उनका कटान करते थे। आरोपियों का कहना है कि बीते एक दिसंबर को उन्होंने गांव नयाबांस के जंगल में एक गोवंश को पहले गोली मारकर गिराया और फिर कटान कर गोमांस को आपस में बांट लिया था। उसके बाद दो दिसंबर की रात को गांव महाब के जंगल में तीन गोवंशों का गोली मार कर मौत के घाट उतारा और फिर धारदार हथियारों से कटान कर आपस में बांट लिया था। उसके बाद मौके से फरार हो गए थे। 

 
विज्ञापन

..तो एक और वारदात को देने वाले थे अंजाम

स्याना पुलिस ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर तीन गोकशों को दबोच लिया। बकौल पुलिस सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। यदि पुलिस समय रहते आरोपियों को नहीं पकड़ती और किसी गोकशी की वारदात को अंजाम दे दिया जाता तो स्याना बवाल की चिंगारी एक बार फिर भड़क सकती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed