फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for stealing luxury cars from Delhi, changing their number plates in Meerut and then selling them.

Delhi NCR News: दिल्ली से लग्जरी गाड़ियांं चुराकर मेरठ में बदलते थे नंबर प्लेट, फिर बेंच देते, 3 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी जिला पुलिस तीन लग्जरी कारें बरामद की, नकली चाबी से खोलते थे कार
विज्ञापन

-नंबर प्लेट बदलकर उत्तर प्रदेश, मणिपुर और राजस्थान में बेचने का आरोप
दिल्ली से लग्जरी गाड़ियांं चुराकर अन्य राज्यों में बेचने तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी जिला पुलिस ने दिल्ली से लग्जरी गाड़ियां चुराकर उसे अन्य राज्यों में बेचने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 55 से 60 लाख कीमत की तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने नकली नंबर प्लेट और नकली सिम कार्ड जब्त किए हैं। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि जिले में वाहनों की चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए जिले के ऑपरेशन विंग और वाहन चोरी निरोधक शाखा को जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद तीन बदमाशों गांव फूलपुर सुल्तानपुर यूपी निवासी मशरूर, मेरठ यूपी निवासी आसिफ और मुजफ्फरनगर निवासी अकील को गिरफ्तार किया।
आरोपी कई गाड़ी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह फिर से वाहन चोरी करने लगे थे। वह नकली चाबी का इस्तेमाल कर दिल्ली से वाहनों की चोरी करने के बाद उसे मेरठ ले जाते हैं। वहां गाड़ियों में नकली नंबर प्लेट लगाकर उसे उत्तर प्रदेश, मणिपुर और राजस्थान में बेच देते थे। पुलिस ने बदमाशों को 8 दिन के रिमांड पर लेकर कौशांबी और सिद्धार्थ विहार गाजियाबाद यूपी में छापे मारे। जहां से पुलिस ने हरिनगर से चुराई किया सेल्टोस और प्रीत विहार से चुराई गई मारुति ब्रेजा कार बरामद कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने गुजरात, राजस्थान बॉर्डर के पास सांचोर में छापा मारकर एक महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक कार को नकली गुजरात नंबर प्लेट के साथ बरामद की। जिसे बदमाशों ने गाजीपुर से चुराई थी।
विज्ञापन

बैंक की जब्त वाहन बताकर बेचते थे

जांच में पता चला कि बदमाश खरीदारों को यह कहकर बेचते थे कि लोन की किश्तें न चुकाने की वजह से बैंक ने वाहन को जब्त कर लिया है। खरीदारों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ। बदमाश वारदात को अंजाम देने के दौरान मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से जारी नकली सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर अन्य वाहनों की बरामदगी और इनके साथियों की धर पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 56 साल के मशरूर पर 12, 42 साल के आसिफ पर 11 और 40 साल के अकील पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed