{"_id":"5e403ecf8ebc3ee58e16c2e4","slug":"three-and-nine-year-olds-children-introduced-to-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और नौ साल के बच्चों को परिजनों से मिलवाया, मिली थी लावारिस मिलने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और नौ साल के बच्चों को परिजनों से मिलवाया, मिली थी लावारिस मिलने की सूचना
Sun, 09 Feb 2020 10:48 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों ने परिवार से बिछुड़े 3 और 9 साल के बच्चों को उनके परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस उपायुक्त शरत कुमार सिन्हा ने बताया कि पीसीआर वैन में तैनात एएसआई श्याम प्रकाश और गोवर्धन लाल को रविवार शाम 3 साल के बच्चे के लावारिस मिलने की सूचना मिली। एफएमटी कॉलेज कापसहेड़ा के पास सूचना देने वाले विनोद ने बताया कि बच्चा रोते हुए अकेले घूम रहा था।
पुलिस ने वैन में बिठाकर बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मी इलाके में घूमकर लाउडस्पीकर से बच्चे के मिलने की जानकारी दे रहे थे। यह सुनकर नाले वाली गली के पास रहने वाले मोहम्मद रसूल और उसकी पत्नी वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चे की पहचान बेटे के रूप में की। बच्चा भी मां के पास चला गया।
उधर, 8 फरवरी की रात बागडोला गांव के पास पीसीआर वैन में तैनात एएसआई सतीश, सिपाही रविंद्र और सूरजभान को एक 9 साल के बच्चे के लावारिस मिलने की सूचना मिली। बच्चा परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा था। द्वारका सेक्टर-8 के पास पुलिसकर्मियों ने सूचना देने वाले कुलदीप और बच्चे को वैन में बिठाया और परिजनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर पर सूचना देने के दौरान एशियन भवन सेक्टर-9 द्वारका के पास श्याम नारायण ने पीसीआर कर्मियों को रोका और कहा कि बच्चा उसका भांजा है। बच्चे ने भी मामा की पहचान कर ली। स्थानीय पुलिस के सामने पीसीआर कर्मियों ने बच्चे को उसके मामा के हवाले कर दिया।