'रागिनी MMS-2 रिलीज हुई तो बहेगा खून'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाजी फिल्म प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को लेकर कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर रिवोली को धमकी मिली है।
खून से लिखे धमकी भरे पत्र में फिल्म को रिलीज करने को लेकर मना किया गया है। पत्र में कहा गया है कि बालाजी फिल्म प्रोडक्शन की फिल्में हिंदू संस्कृति के खिलाफ होती हैं।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि खून से लिखा धमकी पत्र मिला है। पत्र को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पत्र को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब शुक्रवार को फिल्म रिलीज होगी तो पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
पोर्न स्टार सनी लियोनी हैं मुख्य भूमिका में
इस शुक्रवार को एकता कपूर के बालाजी फिल्म प्रोडक्शन की रागिनी एमएमएस 2 फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका पोर्न स्टार सनी लियोनी है। इस एडल्ट श्रेणी की फिल्म को धमकी देने वाले ने हिंदू धर्म के खिलाफ बताया है।
खून से लिखी चिट्ठी में पीवीआर को इसे रिलीज करने के लिए मना किया है। पत्र में कहा गया है कि जितना खून चिट्ठी लिखने में बहाया गया है उससे ज्यादा खून बहाने पर मजबूर न किया जाए। पत्र के नीचे करीब पांच संगठनों के नाम लिखे हुए हैं।
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पीवीआर से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने खून से लिखे पत्र को जब्त कर लिया गया है। धमकी देने वाले लोगों ने कुछ मोबाइल नंबर भी दिए हैं। पुलिस ने इन नंबरों को ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।