{"_id":"ca9554bf8cfe6ecc425ad294e3e281cc","slug":"threat-will-be-miscreants-team-51-with-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दी धमकी तो साथ देगी टीम 51","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दी धमकी तो साथ देगी टीम 51
मनोज कुमार/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 18 May 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं खासतौर से मनमोहन चौधरी हत्याकांड के बाद से दनकौर के व्यापारी दहशत में हैं। ऐसे में इन व्यापारियों ने अपनी एक खास टीम बनाई है।
विज्ञापन
टीम 51 नाम से बनाई गई ये टीम उनको अपराधियों से सुरक्षा प्रदान करेगी। जैसा की नाम से ही साफ है कि टीम में 51 सदस्य हैं। ये सभी सदस्य व्यापारी वर्ग से ही हैं।
विज्ञापन
ये टीम बदमाशों की ओर से व्यापारियों को दी गई किसी धमकी या कार्रवाई को लेकर सहयोग करेगी। इतना ही नहीं ये टीम व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन और पुलिस तक भी प्रभावी ढंग से पहुंचाने का भी काम करेगी।
विज्ञापन
मनमोहन चौधरी हत्याकांड से सबक लेकर शनिवार को व्यापारियों ने एक बैठक की। जिसमें इस टीम के गठन को लेकर एक राय बनी। बता दें कि नौ मई को पूर्व प्रबंधक मनमोहन चौधरी की हत्या कर दी गई थी। पहले व्यापार मंडल में 11 या 21 सदस्य रहते थे, लेकिन अब इसे विस्तार दिया गया है।
दनकौर व्यापार मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल का कहना है कि किसी व्यापारी की कोई समस्या है तो ये टीम उसे पुलिस अधिकारियों तक ले जाएगी। उस व्यापारी की पहचान को गुप्त रख कर उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाएगा।