फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   threat to Women leaders you did not give 10 lakhs than we shot your family

‘10 लाख नहीं दिए तो परिवार को भून डालेंगे’

Thu, 26 Nov 2015 10:21 AM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
threat to Women leaders you did not give 10 lakhs than we shot your family

दनकौर कस्बे में एक महिला नेता से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने और पुलिस को बताने पर परिवार को गोलियों से भूनने की धमकी दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। घर के पास पुलिस तैनात कर दी है। दनकौर में रेखा पत्नी योगेंद्र सिंह (प्रॉपर्टी डीलर) परिवार के साथ रहती है।

वह कस्बे से नगर पंचायत का चुनाव लड़ चुकी है। मंगलवार रात उनके मोबाइल पर दो कॉल आईं।

मांग पूरी नहीं होने पर परिवार को मारने की धमकी

threat to Women leaders you did not give 10 lakhs than we shot your family

पहली कॉल पर उनका नाम लेकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मांग पूरी नहीं होने पर परिवार को मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद फिर दूसरे नंबर से फोन आया और 10 लाख रुपये की मांग की।


रुपये देने के लिए स्थान बाद में बताने की बात कहकर फोन काट दिया। महिला ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पिछले साल भी रेखा से उसके बच्चे के अपहरण की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे थे।

पुलिस के मुताबिक तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पिछले साल रंगदारी मांगने की जानकारी नहीं है। दोनों मामलों की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed