फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This year temperature in Gurugram will decrease by one to two degrees Celsius in month of September

ठंडा रहा सितंबर: तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी, बारिश भी हुई अच्छी, 100 से नीचे दर्ज हुआ एक्यूआई

Thu, 12 Sep 2024 07:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Sep 2024 07:09 PM IST
सार

इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। सितंबर माह की शुरुआत से ही शहर में रिमझिम और मध्यम बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
This year temperature in Gurugram will decrease by one to two degrees Celsius in month of September
Delhi NCR Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलेनियम सिटी का मौसम इस वर्ष सितंबर माह में पिछले वर्ष के मुकाबले ठंडा रहा है। इस वर्ष सितंबर माह में पिछले वर्ष के मुकाबले बारिश भी अच्छी हुई है। बारिश से शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

तापमान की बात की जाए तो वर्ष 2023 के सितंबर माह में शहर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था, लेकिन इस वर्ष शहर का न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। सितंबर माह की शुरुआत से ही शहर में रिमझिम और मध्यम बारिश हो रही है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं हवा भी साफ हुई है। पिछले एक सप्ताह में शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से नीचे दर्ज किया गया है। गुरुवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक स्थिति में रहा। 

विज्ञापन

जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 77 दर्ज किया गया। इसके अलावा विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 75, सेक्टर-51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 101, टेरीग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 54 और सेक्टर-2 आईएमटी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 55 दर्ज किया गया। 

गुरुवार को यह रहा शहर का तापमान 
गुरुवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे, वहीं रिमझिम बरसात होती रही। सुबह की शुरुआत भी हल्की बारिश से हुई। शहर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन शहर में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed