फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This city is following capital of Delhi.

देश की राजधानी दिल्ली का पीछा कर रहा है ये शहर

Wed, 31 Dec 2014 06:27 PM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
This city is following capital of Delhi.

एनसीआर के शहरों की बात करें तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा ही ऐसे शहर हैं जो देश की राजधानी दिल्ली का पीछा कर रहे हैं। चाहे संसाधनों की बात हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की योजनाओ की, सभी मामलों में एनसीआर की पहली पंसद बन रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, यूपी का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पास नोएडा से लेकर आगरा तक करीब 4 लाख हेक्टेयर जमीन है। इन शहरों में बड़ी तेजी से फ्लैट कल्चर विकसित हो रहा है।
विज्ञापन


करीब 10 लाख फ्लैट बनकर तैयार हैं। इसमें करीब दो लाख प्लैटों में लोग रहने भी शुरू कर चुके हैं। 2021 तक करीब 30 लाख लोग फ्लैटों में शिफ्ट कर जाएंगे। 2031 तक यह आंकड़ा तो 50 लाख को भी पार कर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे हैं नोएडा और ग्रेटर नोएडा

This city is following capital of Delhi.

गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद के आसपास बेहतर शहर की योजना फिलहाल नहीं है। जबकि नोएडा से बेहतर सिंगापुर की तर्ज पर ग्रेनो बसा है। यमुना सिटी की परिकल्पना तो लंदन जैसे शहर से की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा उभरते हुए शहर हैं। यहां की खासियत यह है कि नोएडा से बेहतर प्लानिंग ग्रेनो में की गई है। ग्रेनो से बेहतर प्लानिंग यमुना सिटी में की जा रही है।

तेजी से विकसित हो रहे नोएडा से लेकर आगरा तक उद्योग लगाए जा रहे हैं, साथ ही कनेक्टिविटी में एनसीआर के अन्य शहरों से अव्वल हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाएं भी इसी क्षेत्र में विकसित होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed